भरथना -इटावा
✍ भरथना रिपोर्टर-अतुल कुमार (सोनू) यूपी आजतक न्यूज़ 6396163159
औरैया 14 सितंबर *उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर
भरथना बीआरसी कर्यालय परिषर के समीप जिलाउपाध्यक्ष तार सिंह की अध्यक्षता में
अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया।
धरना को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद चौहान व मंत्री योगेंद्र सिंह ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि पुरानी पेंसन वहाल हो कैशलेस चिकित्सा,एसीपी, उपार्जित अवकाश एवं द्वितीय शनिवार अवकाश, छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर, बिजली,पंखे,पीने के लिए शुद्व पानी,विद्यालय के बाहर चाहर दिवारी,प्रत्येक कक्षा पर अध्यापक, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक, लिपिक,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एव चौकीदार, शिक्षकों के जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय आकांक्षी जनपद सहित स्थानांतरण,ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद किया जाए,17140 व 18150 की विसंगतियों को दूर किया जाए,सभी शिक्षकों को प्रौन्नति वेतनमान दिया जाने की मांग सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।इस अवसर पर आशुतोष यादव,शरद यादव,सुनील पाल,अल्पलता,अर्चना यादव,खैरून्निशा,निधि चतुर्वेदी,बिक्की यादव, मनोज कुमार,अनुज यादव,विष्णु कुमार,शैलेन्द्र यादव सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

More Stories
चित्रकूट 27 नवम्बर 26*बालू खनन का कथित काला खेल! सूरवल खदान में रात के अंधेरे में पोकलैंड मशीनों से खनन का आरोप
बिश्नाह, जम्मू-कश्मीर 27 नवम्बर 26*मानसी चौहान बनीं एनडीएसएफ जम्मू-कश्मीर की प्रदेश अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा
पूर्णिया बिहार 27 नवंबर 26 विकास में पूर्णिया ने सबको पीछे छोड़ा, स्वास्थ्य सेवाओं में पूरे राज्य में पहला स्थान*