भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर20अप्रैल24*लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर हुई बैठक*
*डीएम ने सभी एईआरओ को दिए निर्देश*
भागलपुर, 20 अप्रैल 2024, लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा भागलपुर के शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी डा0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारी के साथ समीक्षा भवन,भागलपुर में बैठक की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने मतदानकर्मियों के मानदेय भुगतान ससमय करने, डिस्पैच सेंटर पर पर्याप्त व्यवस्था करने, मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों के लिए समुचित व्यवस्था करने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को कई निर्देश दिए, बैठक में मतदाता पर्ची वितरण की भी समीक्षा की गई, उन्होंने कहा कि मतदाता को यह कहना है कि यह मतदाता पर्ची नहीं मतदान करने हेतु आपको निमंत्रण है, 26 अप्रैल को अपने मतदान केंद्र पर मतदान करने आना है। मतदान तिथि को 85 वर्ष से ऊपर एवं पीडब्ल्यूडी वोटर के लिए की जा रही व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
बैठक में कार्मिंक कोषांग, वाहन कोषांग, सामग्री कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, बज्रगृह कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग, मीडिया एवं एम.सी.एम.सी. कोषांग, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल