August 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 20 अप्रैल 2024* खालसा कालेज के बाहर गुंडागर्दी व फायरिंग करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया

पंजाब 20 अप्रैल 2024* खालसा कालेज के बाहर गुंडागर्दी व फायरिंग करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया

पंजाब 20 अप्रैल 2024* खालसा कालेज के बाहर गुंडागर्दी व फायरिंग करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया
अबोहर 20 अप्रैल (शर्मा, सोनू, लोकेश शर्मा):फाजिल्का के एसएसपी मैडम प्रज्ञा जैन , एसपी क्राईम कर्णवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत फाजिल्का के एसएसपी ने बताया कि खालसा कालेज के बाहर गुंडागर्दी करने वाले मुकेश कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रमजीत शर्मा वासी ढाणी ढाबां कोकरियां, जतिन कुमार पुत्र भगवान दास वासी गली नं 3 आर्य नगर, हरीश कुमार उर्फ हैरी पुत्र मनोहर लाल वासी राजांवाली,प्रवीण कुमार उर्फ गौरी बिश्ेनाई पुत्र हंसराज वासी ढाणी भागू रोड राजांवाली, रवि कुमार उर्फ गोलू पुत्र किशोर चंद वासी रामसरा पांचों को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मामले की जांच जारी है।
उल्लेखनी है कि गोगी वासी राजांवाली, गोलू वासी रामसरा, सुख गिल वासी सप्पांवाली, नूर बराड़ वासी कुंडल और कुछ अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। इनमें से मुकेश कुमार उर्फ गुड्डू, जतिन कुमार व हरीश कुमार उर्फ हैरी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ क ेलिये पुलिस रिमांड पर लिया गया था। उन्होने प्रैस कान्फ्रैंस के दौरान बताया कि इलाके में गुंडागर्दी करने वाले व नशा तस्करों को बख्शा नहीं जायेगा। चाहे वे किसी भी पार्टी के साथ सबंध रखता हो। उन्होने बताया कि आरोपियों से कुछ सामान बरामद किया है। पुलिस रिंमाड के बाद बारीकी से जांच की जायेगी। जल्दी बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होने बताया कि नगर थाना नं 1 पुलिस ने 7 व्यक्ति नामजद करते हुए भादंसं की धारा 307, 160, 148, 149, 427 व आमर्स एक्ट की धारा 25, 25 (7) (1) के तहत सभी के विरूद्ध मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो नं 3, पुलिस पार्टी व अदालत में पेश करते पांचों आरोपी
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें