औरैया 14 सितंबर *कौशल विकास का प्रशिक्षणोपरान्त प्रमाण पत्र हुआ वितरित*
*दिबियापुर,औरैया।* देश के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने व तकनीकी रूप से समुन्नत देश का निर्माण करने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विकास खण्ड भाग्यनगर के सीएससी एकेडमी दिबियापुर केन्द्र पर कुल 50 प्रशिक्षणार्थियों ने ट्रेनिंग ली थी, जिसमें 45 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा उत्तीर्ण हुए। मंगलवार को सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को कैम्प के माध्यम से प्रमाण पत्र का वितरण सीएससी के जिला प्रबंधक अनुज कुमार के द्वारा केन्द्र संचालक रविकान्त सिंह के सौजन्य से हुआ। प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे खिल उठे। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जिला प्रबंधक अनुज कुमार ने कहा कि- तकनीक शिक्षा ही युवाओं का भविष्य सॅंवार सकती है।जब तक युवा पूर्णतः तकनीकी रुप से प्रशिक्षित नहीं होगें, तब तक कुशल नागरिक नहीं हो सकते।कुशल नागरिक ही समुन्नत देश के निर्माण की मूल कड़ी हैं। केन्द्र संचालक रविकांत सिंह ने कहा कि, युवा ही देश के भविष्य हैं।जब युवा शिक्षित व कुशल होगें, तभी देश शक्तिशाली होगा। कहा गया है कि- कौशलं बलम्। आज के समय में बालक व बालिकाओं की समान शिक्षा व समाज में सहभागिता निरंतर नवभारत निर्माण की झलक है।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,