औरैया 14 सितंबर *झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, भक्त गीतों पर झूमे*
*श्री गणेश महोत्सव में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समा बांधा*
*दिबियापुर,औरैया।* नगर के बेला रोड पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव में सोमवार रात मनमोहक झाकिया सजाई गई । कृष्ण सुदामा सहित तरह तरह की झांकियों में कलाकारों ने समा बांध दिया जिसमें लोग खुद थिरकते नजर आए व तालियों की गूंज रही । भक्ति गीतों पर नृत्यो की प्रस्तुति शानदार रही । बेला रोड पर मंडी समिति गेट के पास चल रहे गणेश महोत्सव में सोमवार शाम सहार ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह उर्फ ऋषि ने आरती कर पूजन अर्चन किया । वही मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया व 15 सितम्बर को विशाल भंडारा ,16 सितम्बर को महाआरती,17 सितम्बर को विसर्जन कार्यक्रम होगा । कार्यक्रम में प्रशांत गुप्ता उर्फ शक्ति , नितिन गुप्ता, बिल्लू गुप्ता, अंकित गुप्ता ,नरेश चंद गुप्ता शिवकुमार तिवारी ,अमित राजपूत, रवि तिवारी राजू तिवारी , कल्लू राजपूत ,मोनू त्रिपाठी आलोक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,