भरथना इटावा 14 सितंबर*
नगर पालिका परिषद भरथना के द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं डेंगू की रोकथाम के दृष्टिगत वार्ड नंबर 10 महावीर नगर एवं वार्ड नंबर 25 ब्रजराजनगर में विशेष सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह व ईओ रामआसरे कमल ने वार्ड सभासद बृजेश कुमार यादव मुनुआ व शिवराम सिंह यादव के साथ स्वच्छता संबंधी व बीमारी की रोकथाम के सम्बंध में पम्पलेट वितरित कर लोगो को जागरूक किया।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी अवगत कराया कि विशेष सफाई अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान वार्ड-बार रोस्टर के अनुसार चलते रहेंगेl इस दौरान टोल फ्री नंबर ऑफ़ के संबंध में भी नागरिकों को अवगत कराया और बचाव के उपाय भी बताए गए एवं एंटी लारवा दवाओं का छिड़काव भी कराया जाएगा।
अभियान के दौरान सभासद अली मुरसान,सफाई प्रभारी राजेंद्र कुमार, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, पूरन सिंह चौहान, सुमित कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहेl
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
लखनऊ 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
बांदा15 फ़रवरी 26*बामदेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़*
बाँदा15फ़रवरी26* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिवा जयंती का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया,