कौशाम्बी15अप्रैल24*श्री दक्खिनी माता मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के सौरई मोड़ अंतूकापूरा स्थित श्री दक्खिनी माता मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे से पूर्व रविवार को मंदिर में अखंड श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया।पाठ के समापन के पश्चात सोमवार को भंडारे का आयोजन हुआ।भंडारे की शुरुवात कन्या भोज के साथ हुई।इस दौरान मौजूद कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराकर उन्हें दक्षिणा व उपहार देकर उनसे आशीर्वाद लिया गया।सांयकाल से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा।भंडारे में क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण केशरवानी, सरवन साहू, अवध पटेल, संजय पटेल, सुमित साहू राजेश पटेल, बीरनलाल, मान सिंह, मनीष कुमार, मनराज पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली 18 नवंबर 26*🅰️आज़म खां की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED
पूर्णिया बिहार 18 नवंबर 26 *VVIT पूर्णिया में सद्दाम शेख का भव्य सम्मान, खुशी कक्कड़ ने किया सम्मानित
भागलपुर 18 नवम्बर 26*पीरपैंती विधानसभा के समाजसेवी रंजीत पासवान ने किया बैठक का ऐलान