July 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी 15 अप्रैल 24*भाजपा का संकल्प पत्र नए, श्रेष्ठ व आत्मनिर्भर सहित विकसित भारत का ब्लू प्रिंट : गोविंद नारायण शुक्ल

बाराबंकी 15 अप्रैल 24*भाजपा का संकल्प पत्र नए, श्रेष्ठ व आत्मनिर्भर सहित विकसित भारत का ब्लू प्रिंट : गोविंद नारायण शुक्ल

बाराबंकी 15 अप्रैल 24*भाजपा का संकल्प पत्र नए, श्रेष्ठ व आत्मनिर्भर सहित विकसित भारत का ब्लू प्रिंट : गोविंद नारायण शुक्ल

– यह संकल्प पत्र देश वासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक

– भाजपा के संकल्प पत्र पर आयोजित प्रेस वार्ता में बोले प्रदेश महामंत्री

बाराबंकी।भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक दल नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के शिल्पकार बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर 18 वीं लोकसभा के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है। यह संकल्प पत्र नए भारत का,श्रेष्ठ भारत का,आत्मनिर्भर और विकसित भारत का ब्लू प्रिंट है।यह संकल्प पत्र देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का,अंत्योदय से सर्वोदय का एवम ग्लोबल भारत बनाने की मोदी गारंटी देता है।भाजपा प्रदेश महामंत्री सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर मीडिया से मुखातिब थे।कहा हर भारतवासी मोदी के विजन को अपना मिशन मानकर योगदान देगा।कहा यह पहला आम चुनाव है जिसमे लोग 4 जून को आने वाले परिणाम के प्रति आश्वस्त है।कहा देश के विभिन्न सेक्टरों और प्रत्येक तबके को यह संकल्प पत्र स्पर्श करता है।80 करोड़ लोगो को अगले पांच वर्ष मुफ्त राशन तथा 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा के साथ इसका दायरा बढ़ाने की गारंटी देता है। जिसके सभी वर्गो के 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को आयुष्मान योजना का लाभ सुनिश्चित कराना है।इसके अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने,समान नागरिक संहिता लागू करने,अदालती कार्यवाही में तेजी लाने के साथ ही वन नेशन – वन इलेक्शन की प्रतिबद्धता भी संकल्प पत्र में दोहराई गई है। उन्होंने कहा पीएम सूर्य योजना के तहत हर गरीब परिवार का बिजली बिल शून्य करने के साथ ही उनकी कमाई बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया है।मोदी ने विगत दस साल में जो परिवर्तन करके दिखाया है उसी नए भारत का हम दर्शन कर रहे हैं जिसमे विरासत पर गर्व और अपनी संस्कृति पर स्वाभिमान का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।कहा कि गांव,गरीब,किसान एवम नौजवान पर फोकस करते हुए योजनाओं को जमीन पर उतारने का जो काम हुआ है , वो मोदी की गारंटी का आधार है। योजनाओं का शत – प्रतिशत लाभ हर तबके को मिलते हुए देश ने पहली बार देखा है।उन्होंने संकल्प पत्र के सभी बिंदुओं पर मीडिया से चर्चा की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई, संदीप गुप्ता, गुरुशरण लोधी, प्रमोद तिवारी, आशुतोष अवस्थी, रोहित सिंह, रामेश्वरी त्रिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.