बाराबंकी14अप्रैल24*होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
मसौली-बाराबंकी। मसौली थाने पर डियूटी करने के लिए आ रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने जोरदार टककर मार दी गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया जिसे बाद मे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम कटेहरा निवासी जटाशंकर जो होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। शनिवार की शाम को बाइक से मसौली थाना आ रहे थे कि थाने के गेट के करीब सड़क पर करते समय अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद थाने के लोगों ने आनन-फानन में सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

More Stories
अयोध्या 8 jun 2026*में अनिल टेलर्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
नई दिल्ली:८ जून २०२६ * पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया, 4800 लोग बाउंड्री लाइन से बाहर किए
मथुरा 8 जून 26*थाना फरेह क्षेत्र अंतर्गत टोल से पहले गोवर्धन से आगरा जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी*