कानपुर नगर14अप्रैल24*पनकी पार्षद एवं पूर्व पार्षद द्वारा सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गईं अंबेडकर जयंती,*
कानपुर नगर से महेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर। आज भारतीय जनता पार्टी की पनकी पार्षद अनुप्रिया दुबे व पूर्व पार्षद अशोक दुबे ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी का जन्मोत्सव सामाजिक समरसता के रूप में मनाया, यह कार्यक्रम पनकी स्थित संभू बिला गेस्ट हाउस में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अकबरपुर लोक सभा के सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी ने गंगागंज स्थित डॉ अंबेडकर स्मारक में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पूर्व पार्षद अशोक दुबे द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के सर्वसमावेशी संविधान के शिल्पी, वंचितो , शोषितों व महिलाओं के उत्थान हेतु जीवन संघर्षशील बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ थे, वह बाबा साहब के दिखाएं रास्ते पर आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है यह देश बाबा साहब का सदैव रेडी रहेगा। वहीं संबोधन समाप्ति के उपरांत बाबा साहब अमर रहे , भीमराव अंबेडकर अमर रहे, जय श्री राम के नारो से पूर गेस्ट हाउस गुंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित कल्याणपुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष जनक सिंह, पूर्व पार्षद उत्तम दुबे, प्रांजुल दुबे, राहुल सिंह,रवि सिंह सचान, रविश तोमर, दीपू शुक्ला, विजय रावत, संतोष यादव, शिवा कांत शुक्ला, गंगा सिंह चौहान, बलवान सिंह, हरिओम मिश्रा, राकेश कमल, शंकर सविता, प्रदीप दुबे, पंकज पाल आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी2अगस्त26*महामाया राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का आयोजन*
अयोध्या2अगस्त26*गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*