बाराबंकी10अप्रैल24*सरकारी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव व नामांकन उत्सव का आयोजन
*बीएसए ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
बाराबंकी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठीडीह विकासखंड बंकी के प्रांगण में वार्षिकोत्सव व नामांकन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय पहुंचे। जहां उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर सुषमा सेंगर व खंड शिक्षा अधिकारी बंकी रामनारायण के साथ संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिसके बाद छात्रा विनीता और आरुषि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम में शामिल लोगों का मन मोह लिया। आगे कार्यक्रम प्रधानाध्यापिका रवि वाला सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रामनारायण ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय के संरक्षण में जनपद के समस्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1 अप्रैल से पुस्तक वितरण और नामांकन उत्सव प्रारंभ हो गया है। जिस कड़ी में बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीडीह के प्रांगण में वार्षिकोत्सव के अंतर्गत नवीन नामांकन वाले बच्चों का रोली अक्षत और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही साथ सभी बच्चों को नामांकन के दिन ही पाठ्यक्रम की पुस्तक निशुल्क प्रदान की गई। कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।जोकि आकर्षण का केंद्र रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय अपने संबोधन में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रवि वाला सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा करते हुए नवीन नामांकन वाले बच्चों का स्वागत किया। साथ ही उन्हें पाठ्य पुस्तक भेट किया और कक्षा आठ पास कर चुके छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अतरिक्त उन्होंने कार्यक्रम में संचारी रोग से बचाव के उपाय छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बताए। इस मौके पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता शपथ भी दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सुभाष तिवारी, लक्ष्मी सिंह, अंशु वर्मा, रेखा वर्मा, प्रभात कुमार व सूरज सहित विद्यालय के अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*