लखनऊ09अप्रैल24*लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत, आबकारी विभाग द्वारा माल थाना क्षेत्र में दी गई दबिश*
लखनऊ, अमित, संवाददाता/लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत, उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश पुलिस आयुक्त लखनऊ, जिलाधिकारी लखनऊ व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4, लखनऊ द्वारा आबकारी स्टॉफ के साथ थाना माल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भभूतीखेड़ा, नारूखेड़ा, वीरपुर में संदिग्ध घरों, खेतों, बगीचों एवं तालाबों के किनारे के संदिग्ध स्थानों पर दबिश और छापेमारी की गई। दबिश के दौरान लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए, आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 1 अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। चुनाव के मद्देनजर, आबकारी विभाग द्वारा जनपद में प्रवर्तन कार्य आगे भी जारी रहेंगे। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर जनपद की मदिरा दुकानों पर आबकारी की विभिन्न टीमों द्वारा टेस्ट पर चेजिंग कराने के साथ ही गहन निरीक्षण भी किया जा रहा है।
More Stories
कानपुर17 सितंबर 26*श्रमिकों के सम्मान में विशाल मेगा सुपर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क जांच और दवाओं का वितरण
लखनऊ 17 सितम्बर 26*इपीएफ की न्यूनतम पेंशन न बढ़ाने से निराशा,यूपीडब्ल्यूजे ने दायरा बढ़ने का स्वागत किया
पूर्णिया बिहार17सितंबर26* पीएम मोदी के लिए जला आशीर्वाद का दीया, भट्ठा बाजार खीरी चौक मंदिर में भव्य आयोजन*