कौशाम्बी09अप्रैल24*नगर पालिका भरवारी में मतदाता जागरूकता अभियान को एसडीएम ईओ,अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*भरवारी कौशाम्बी* लोकसभा चुनाव के महापर्व पर नगर पालिका परिषद भरवारी में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुये धूमधाम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।मतदाता जागरूकता रैली नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय से रवाना होकर कस्बे के सभी मार्गो पर भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई।इस मतदाता जागरूकता रैली में नगर पालिका के कर्मचारी और वार्डो के सभासद सहित हाथों में मतदान के प्रति जागरूकता वाले स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चलते रहे।इस दौरान चायल एसडीएम योगेश कुमार गोंड,ईओ राम सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी,लिपिक बबलू गौतम सहित पार्षद मोहम्मद हुसैन सहित सभी वार्डो के सभासद एवम सभासद प्रतिनिधि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*
हाथरस1अगस्त26* सिक्कों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ ,35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद
बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*