प्रयागराज09अप्रैल24*अनिल बने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष , विक्रांत महासचिव
प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अनिल तिवारी अध्यक्ष और महासचिव पद पर विक्रांत पांडेय ने कब्जा जमाया । सोमवार शाम दोनों प्रत्याशियों के समर्थक अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट पुल के नीचे जश्न मनाया । अध्यक्ष और महासचिव पदों पर मतगणना मतपत्रों की छंटाई के बाद शनिवार की दोपहर से शुरू हो गई थी । अध्यक्ष पद पर मैदान में कुल नौ प्र प्रत्याशी थे लेकिन मुख्य मुकाबला अनिल तिवारी और राकेश पांडेय उर्फ बबुआ में रहा । विजेता अनिल तिवारी को कुल 3048 मत मिले । उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश पांडेय उर्फ बबुआ को 603 अनिल तिवारी मतों से हराया । अध्यक्ष पद पर विक्रांत पांडेय 1320 मत पाकर तीसरे स्थान पर वीर सिंह रहे । महासचिव पद पर विक्रांत और अखिलेश शर्मा के बीच • टक्कर देखने को मिली । मतगणना के पहले दिन अखिलेश शर्मा आगे चल रहे थे वहीं दूसरे दिन से विक्रांत पांडेय ने अपनी बढ़त बनाई हुई थी । तीसरे दिन की मतगणना में इन दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली । एक समय ऐसा आया कि दोनों में अंतर एक वोट का रह गया । अखिलेश ने एक मत की बढ़त बना ली थी लेकिन विक्रांत ने फिर बाजी पलटी और 81 मतों से विजय हो गए ।

More Stories
लखनऊ17जून26*दम्पति शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन, स्थानांतरण नीति में संशोधन की मांग।
रोहतास17जून26*विवाह पंजीकरण आज की आवश्यकता : काजी- ए- शरियत* डेहरी/ रोहतास से संवाददाता मोहम्मद
नैनीताल17जून26*लालकुआँ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ बिन्दुखत्ता का तस्कर गिरफ्तार