*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट*
अयोध्या 13 सितंबर *सपा में बढ़ी गुटबाजी*
*टिकट के दावेदार सम्मेलन से रहे दूर*
भेलसर(अयोध्या)पहले से ही अंतर्कलह से जूझ रही समाजवादी पार्टी में रविवार को खुल कर गुटबाजी सामने आ गयी।
रूदौली के सरायंपीर के कॉलेज में लोहिया वाहिनी द्वारा दलित,पिछड़ा तथा अल्पसंख्यक सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसकी सूचना फेसबुक व वाट्सएप के ज़रिए दी गई थी परन्तु जिन लोगों ने टिकट के लिये दावेदारी की थी वे सम्मेलन में नही आये।सम्मेलन में सिर्फ पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां मौजूद थे।सिर्फ एक दावेदार सम्मेलन में आये बाकी अन्य दावेदार कार्यक्रम से दूर रहे उनका आरोप है कि उन्हें सम्मेलन में नहीं बुलाया गया।सपा से टिकट के एक प्रबल दावेदार ने बताया कि एक तो पहले से ही सपा के पक्ष में माहौल अनुकूल नही है इसके बाद भी पार्टी के एक गुट को सम्मेलन में आमंत्रित नही किया गया।इससे क्षेत्र की जनता में यह गलत मैसेज गया है कि सपा में गुटबाजी चरम पर है। एक अन्य टिकट के दावेदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नाम तो रखा गया था दलित,पिछड़ा अल्पसंख्यक महासम्मेलन लेकिन यह एक छोटे से हाल में सिमट कर रह गया। अभी कुछ दिन पूर्व असदुद्दीन ओवैसी ने रूदौली में एक बड़ी जनसभा करके सपा खेमे में खलबली मचा दी थी अभी भी उसकी चर्चा नगर सहित गांवों में गूंज रही है।बहर हाल यदि समय रहते पार्टी नही चेती तो आने वाले समय मे इसका खामियाजा सपा को भुगतना पड़ सकता है।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 24 अक्टूबर 2026 रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित युवा समिति का फिर बढ़ा मान, सीएमओ ने किया सम्मानित,,,
नैनीताल 23 अक्टूबर 26*लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय घोटाले की जांच 5 महीने बाद भी अधर में, समाजसेवी ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत;
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी में 200+ दरोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ