*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
अयोध्या 13 सितंबर *कई गांवों में लोग वायरल फीवर की चपेट में*
भेलसर(अयोध्या)मवई ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में वायरल फीवर पांव पसार रहा है।बच्चे से लेकर बड़े तक इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आकर आसपास के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
ग्राम पंचायत बिहारा के ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ने बताया की उनके गांव में मृत्युंजय सिंह,अभय सिंह,आयसा,नगमा व जगन्नाथ सहित दर्जनों लोग जुकाम,बुखार व खांसी की बीमारी से पीड़ित हैं।वहीं सैदपुर ग्राम प्रधान दिनेश पांडेय व भाजपा नेता राकेश तिवारी के मुताबिक गनेशपुर में सोनू सियाराम,राम नरेश,संतराम तथा नैया मऊ गांव में भाई लाल समेत काफी संख्या में लोग जुकाम,बुखार व खांसी की बीमारी जद में हैं।इसी तरह ग्राम तालगांव में भी कई लोग वायरल फीवर की चपेट में हैं।प्रधान प्रतिनिधि दीपक अरुण तिवारी ने बताया कि गांव में सुमन शुक्ला,सूरज लाल,अवशेष मिश्रा,चन्दन तिवारी व मोहित तिवारी सहित अन्य कई लोग वायरल फीवर से पीड़ित हैं।
मवई के सीएचसी अधीक्षक डॉ0 रविकांत ने बताया कि प्रदूषित पानी का प्रयोग न करें व साफ सफाई का ध्यान रखें।
*डोर टू डोर हो रहा है कोविड सर्वे*
मवई ब्लॉक क्षेत्र में इस समय डोर टू डोर कोविड का सर्वे हो रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई के अधीक्षक डॉ. रविकांत ने बताया कि मवई ब्लॉक क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में डोर टू डोर कोविड का सर्वे किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस काम में सभी ग्राम पंचायतों की आशा बहुओं को लगाया गया है।वह घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है।इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को चिन्हित कर उनकी जांच रिपोर्ट अधीक्षक को पहुंचाती हैं।जिससे उनका समुचित ढंग से उपचार हो सके।उन्होंने बताया की आशा बहुएं एक दिन में लगभग 50 घरों का सर्वे करती हैं।
More Stories
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*