भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर07अप्रैल24*विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन*
भागलपुर 7 अप्रैल 2024, लोकसभा आम निर्वाचन 2024, भागलपुर में शत प्रतिशत मतदाताओं का भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्काउट गाइड भवन परिसर भागलपुर में भारत स्काउट और गाइड भागलपुर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस एवम् मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री मनोज कुमार सिंह जिला मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट और गाइड भागलपुर की अध्यक्षता में
किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला मुख्य आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह ,इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर शाखा के अध्यक्ष अशोक जिब्राजिका, भागलपुर शहर के जाने माने चिकित्सक एवम उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री घनश्याम कोटरीवाल, जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड भागलपुर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर शाखा के सचिव श्री प्रवीण कुमार झा, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य कार्यकारणी सदस्य श्री अनुज कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री विपिन कुमार सिंह, होम्योपैथि चिकित्सक श्री वकील प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
तत्पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने स्वस्थ रहने के लिए स्काउट/ गाइड को विभिन्न बातों की जानकारी दी।होम्योपैथी चिकित्सक ने बीमारियों से बचाव हेतु दवाई का वितरण किया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भागलपुर शाखा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित पूर्ण व्यस्थित किट का वितरण किया।
साथ ही लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्काउट एवं गाइड को बताया गया की 26 अप्रैल को भागलपुर में मतदान है। अपने परिवार के सभी मतदाताओं को मतदान हेतु तथा आस पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रोत्साहित किया जाए। बताया गया कि *वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम* और *मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी जरूरी है* युवाओं के द्वारा पहली बार मतदान करने पर यह भी अनुभव होगा कि *मेरा पहला वोट देश के लिए* यह चुनाव एक महापर्व है। इसलिए इसमें सब की भागीदारी वांछनीय है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय भागलपुर, सर्युदेवी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय मीरजानहाट भागलपुर, दुर्गाचरण उच्च विद्यालय भागलपुर, झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय भागलपुर के स्काउट गाइड के साथ साथ रोवर लीडर अभिषेक आनंद, रोवर शिवम, रेंजर विद्या, सिमरन, कंचन ने भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।इस आशय की सूचना श्री विपिन कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट भागलपुर ने दी।

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।