बाराबंकी 05 अप्रैल 24*5 दिनों से लापता किशोरी, मां ने जताई अपहरण और हत्या की आशंका
बाराबंकी। पिछले पांच दिनों से लापता किशोरी का कोई अता-पता न चलने पर किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पुत्री को अपहरण कर उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। मामले में पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली के रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री सिलाई का काम करती है। जोकि बीते 1 अप्रैल की रात को सिलाई का काम कर रही थी। परिवार के लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसके बाद तकरीबन देर रात 12 बजे जब परिजनों की नींद खुली तो पुत्री घर में नही थी। जिसे खोजने का प्रयास परिजनों द्वारा किया गया। लेकिन कोई सफलता हाथ न लगने पर उन्होंने पुत्री के मोबाइल पर फोन किया, तो फोन रिसीव नहीं हुआ। कई बार फोन करने पर उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। फिर 2 अप्रैल की शाम 3 बजे पुत्री के मोबाइल से फोन आया। जिसमें वह रोते हुए कुछ कहने का प्रयास कर रही थी। लेकिन इसी बीच किसी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। फिर बार-बार करने पर फोन बंद कर दिया। जिससे पीड़ित मां ने पुत्री को बहला-फुसला कर अपहरण करने और उसको हत्या करने की आशंका जताई है।
More Stories
मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक
मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन