अब्दुल जब्बार
अयोध्या03अप्रैल24*पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का माल व तमंचा कारतूस बरामद
भेलसर(अयोध्या)रूदौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नहर पुल कोठी से शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल व तमंचा,कारतूस बरामद किया है।
रुदौली कोतवाली पुलिस नहर पुल कोठी के पास वाहन चेकिंग लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों तलाशी व वाहनों की चेकिंग कर रही थी।तभी चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक शेखर नाथ सिंह,कां0 संतोष यादव व संदीप कुमार के साथ उक्त स्थान नहर कोठी से लगभग 50 कदम पहले ही शातिर चोर खुशीराम पुत्र विश्वनाथ निवासी सुरती का पुरवा देवगांव थाना कुमारगंज अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने चोरी किए गए माल एवं अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।उपनिरीक्षक शेखरनाथ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रूदौली,खंडासा व कुमार गंज थाने पर लगभग आधा दर्जन से अधिक संगीन धाराओं मुकदमा में दर्ज है।

More Stories
नई दिल्ली *शनिवार, 21 मार्च 2026 यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*
लखनऊ 21 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली *21 मार्च 2026 ,यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शनिवार*आज का राशिफल*