गोंडा 12 सितंबर *पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० रामविलास पासवान की प्रथम पुण्य तिथि पर लोजपा ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन*
( दलित चेतना के नायक थे पासवान- मनोज पाठक)
गोंडा । देश के पूर्व केन्द्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रथम पुण्य तिथि पर सेखुई कला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को जिला प्रभारी कल्पराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए लोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाठक ने कहा कि स्व० रामविलास पासवान केवल बिहार के नेता ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर दलित चेतना के नायक, धरती पुत्र व गरीब असहाय वर्ग के शुभचिंतक थे। उन्होंने समाज के दबे-कुचले असहाय गरीब दलित समाज के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। समाज के असहाय वर्ग को आत्मसम्मान के लिए उनकी नीतियों पर चलना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रभारी कल्पराम त्रिपाठी ने कहा कि दलित व पिछड़े समाज का हित केवल लोजपा में ही सुरक्षित है। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में हम चुनाव लड़ेगें। लोक जन शक्ति पार्टी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय पासवान के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ0 सावित्री देवी ने संबोधित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विवेक शर्मा ,संगठन मंत्री , रामजीत, हजारी लाल,संदीप पाठक, अनवर अली, सन्तोष कुमारी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया
नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें