अलीगढ़ से एडवोकेट शिवानी जैन की रिपोर्ट यूपीआजतक
अलीगढ़03अप्रैल24*नए कालेजों को 15 अप्रैल तक दी जाएगी एनओसी
नए शैक्षिक सत्र वर्ष 2024-25 में नए डिग्री कालेज खोलने और पहले से चल रहे कालेजों कोर्स शुरू करने की समय सारिणी में बदलाव किया गया है । अब विश्वविद्यालयों में आनलाइन जमा किए गए प्रस्तावों के भूमि संबंधित अभिलेखों का सत्यापन सात अप्रैल तक किया जाएगा । वहीं 15 अप्रैल तक विश्वविद्यालय कालेजों को एनओसी ( अनापत्ति प्रमाण पत्र ) दे सकेंगे । एनओसी के खिलाफ कालेज शासन स्तर पर 20 अप्रैल तक अपील कर सकेंगे । शासन स्तर पर 30 अप्रैल तक इस अपील का निस्तारण कर दिया जाएगा । विश्वविद्यालय निरीक्षण मंडल का गठन 15 मई तक करेंगे और निरीक्षण मंडल पांच जून तक अपनी रिपोर्ट देगा । फिर 20 जून तक विश्वविद्यालय नए कालेज व नए कोर्स शुरू करने की आनलाइन संबद्धता देंगे ।

More Stories
लखनऊ27मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ27मई26*आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर मोहनलालगंज पुलिस ने किया पैदल मार्च*
कानपुर नगर27मई26*बकरामंडी में बवाल का माहौल, व्यापारियों और ग्राहकों में भिड़ंत से मचा हड़कंप*