औरैया 12 सितंबर *सांसद ने सुनी जन समस्या व संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने के लिए सख्त निर्देश।
बिधूना (औरैया) – औरैया कोतवाली क्षेत्र के बिधूना डाक बंगले में बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने सुनी जन समस्या और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी समस्याओं के निस्तारण का आदेश दिया। बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक से जब किसान के आंदोलन के बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने कहा किसान को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री ने स्वयं कहा था किसान भाई संसद में हमसे जो भी कठोर से कठोर सवाल करेंगे मैं उन किसान भाइयों के प्रश्न का उत्तर दूंगा। सांसद ने बताया कि इस पर किसी भी किसान भाई किसान नेता ने कोई मुद्दा संसद में नहीं उठाया। क्योंकि किसान भाइयों को कोई समस्या नहीं है यदि ऐसा होता तो किसान आंदोलन देशव्यापी आंदोलन बन चुका होता। जन सुनवाई के दौरान सांसद जी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य , अभय सिंह सेंगर तथा उप जिलाधिकारी राशिद अली खान, क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह के साथ समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अंकुर गुप्ता
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया
नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें