जयपुर02अप्रैल24*अभिविन्यास (ओरियन्टेशन) कार्यक्रम का आयोजन
एम.पी.एस. इंटरनेशनल में कक्षा प्रथम के अभिभावकों हेतु अभिविन्यास (ओरियन्टेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप-प्राचार्या श्रीमती मंजू शर्मा ने अभिभावकों को सत्र 2024-25 की कार्य प्रणाली से सभी को अवगत करवाया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ नई शिक्षा प्रणाली के बारे में बताया और सह- शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों में अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना विद्यालय का मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर कक्षा प्रथम की कक्षा अध्यापिकाओं का परिचय दिया गया। विद्यालय के नियम, पुस्तकों व उत्तर पुस्तिकाओं हेतु सामान्य निर्देश, विद्यालय गणवेश और परीक्षा प्रणाली से अभिभावकों को परिचित करवाया। कार्यक्रम के दौरान सभी अभिभावकों में विद्यालय नियमावली के प्रति विश्वास नजर आया। उप-प्राचार्या व प्राथमिक कक्षा संयोजिका द्वारा अभिभावकों की शंकाओं का समाधान किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को नवीन शिक्षण -सत्र हेतु शुभकामनाएँ दीं।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*