कौशाम्बी02अप्रैल24*गर्मी शुरू होते ही कशिया पश्चिम ग्राम पंचायत में पानी को तरसते ग्रामीण*
*पीने के पानी के लिए जाना पड़ता है दूर ग्राम प्रधान के द्वारा रिबोर का लाखों रुपये हजम करने के बाद भी हैंडपंम्प नहीं हो सके रिबोर*
*घोटाले पर घोटाला ग्रामीणों के प्रधान से शिकायत के बावजूद भी पानी की समस्या नहीं हुई दूर*
*कोखराज कौशाम्बी* गर्मी शुरू होते ही गांव-गांव में पानी की समस्या उत्पन्न होना शुरू हो गई है सुबह से ही हैंड पंप में पानी भरने वालों की भीड़ लगने लगी है कई कई घंटे इंतजार करने के बाद लोगों को पानी मिल पाता है गांव क्षेत्र में घर के बड़े बुजुर्ग तो मजदूरी करने चले जाते हैं जिससे छोटे-छोटे बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है लोग दूर दराज से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं
सिराथू तहसील के अन्तर्गत कशिया पश्चिम ग्राम पंचायत में हैंडपंप रिबोर के नाम पर घोटाले पर घोटाला हुआ है जिसका नतीजा यह है कि गर्मी शुरू होने से पहले ही हैंडपंप दगा दे रहे हैं रिबोर नहीं हो पाने से ग्रामीण पानी को तरस रहे है ग्रामीण दूसरें मोहल्ले में पानी लेने जाते हैं तो दूसरे मोहल्ले के ग्रामीण पानी नहीं भरने देते है दूसरे मोहल्ले के लोगों को कहना है कि हमारे मोहल्ले का हैंडपंम्प बिगड़ जायेगा प्रधान से बात करने पर गोलमोल जवाब देते है आखिर रिबोर की धनराशि कहां गयी है गर्मी के शुरू होते ही पानी की विकराल समस्या के चलते ग्रामीणों को जहां दिक्कतों से जूझना पड़ता है वही ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई पड़ रहा है पूरे वर्ष हैंडपंप रिबोर के नाम पर हेरा फेरी हुई है जिससे पानी की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है समय रहते की पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बूंद बूंद पानी के लिए ग्रामीण परेशान होंगे।
*विष्णु सोनी पत्रकार अखंड भारत सन्देश कौशाम्बी 9621013918*

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*