बाराबंकी02अप्रैल24*भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटा है इंडी गठबंधन : संजय राय
– पत्रकार के सवाल पर भड़क उठे क्षेत्रीय प्रभारी
– लूटो और राज करो की बुनियाद पर बना इंडी गठबंधन.
बाराबंकी। शहर की आवास विकास कॉलोनी में बने भाजपा केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ करने पहुंचे प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय ने यहां आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन देश के भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटा है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने के साथ-साथ देश से भ्रष्टाचार हटाओ की मुहिम छेड़े हुए है। सभी भ्रष्टाचारियों को देश की लूटी हुई रकम की पाई-पाई लौटानी होगी। यह मोदी की गारंटी है। हालांकि एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर कि वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की मांग की जा रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इन्हें ही अपना सांसद पद का प्रत्याशी बनाया है। इसपर क्षेत्रीय प्रभारी भड़क उठे और बिना उत्तर दिए आगे बढ़ गए। बता दें कि मंगलवार को शहर के आवास विकास स्थित भाजपा केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष इंडी गठबंधन के नाम पर लूटो और राज करो की नीति पर एकजुट हुआ है।कहा इंडी गटबंधन के नेता आए दिन झूठ बोल कर अथवा सनातन धर्म को गाली देकर देश को बदनाम करने पर उतारू है।उन्होंने सोनिया गांधी,राहुल गांधी ,हेमंत सोरेन,लालू यादव, अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं के नाम लेकर तंज किया कि इंडी गठबंधन के अधिकांश नेता या तो जेल में है या जमानत पर रिहा हैं।देश में इंडी गठबंधन के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना लिया है। कहा प्रदेश ने सपा शासन के दौरान भ्रष्टाचार, गुंडा गर्दी,माफियाराज एवम दंगों का दंश झेला है।उन्होंने प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी नेता मोदी और देश को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ये घोटालेबाजों की बारात है, जाे देश को लूटना चाहते हैं। सभी मिलकर नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं, लेकिन वे रुकने वाले नहीं हैं।कहा यूपी में कांग्रेस शून्य हो गई है।रायबरेली से सोनिया गांधी का पलायन कांग्रेस की जमीनी हकीकत बयां करती है। इंडी गठबंधन की बात करने वाली कांग्रेस आकाश से लेकर पाताल तक और आजादी से लेकर आज तक घोटालॉन में लिप्त रही है।उन्होंने रामचरित्र मानस, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों पर कांग्रेस एवम सपा सहित अन्य विपक्षियों की चुप्पी को देश के हिंदू समाज का अपमान बताया। कहा मोदी के लिए 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और वह अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।देश की जनता लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को करारा जवाब देगी।कहा एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाएगा। इसके पूर्व फीता काटकर क्षेत्रीय प्रभारी ने केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया एवम विधिवत पूजा अर्चन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब भी दिया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई ने किया।इस अवसर पर खाद्य एवम रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ,जिला प्रभारी अवनीश सिंह,जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, विनोद कुमार मिश्रा,विधायक साकेंद् प्रताप वर्मा,दिनेश रावत,एमएलसी अंगद सिंह,लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत, शरद अवस्थी,सुधीर कुमार सिंह सिद्धू,अवधेश श्रीवास्तव,शशांक कुसुमेश,हरगोविंद सिंह, विजय आनंद बाजपेई,आरती रावत, रवि रावत,संदीप गुप्ता,आशुतोष अवस्थी,अमरीश रावत,लवली रावत,वेद प्रकाश रावत,पूजा सिंह,रामकिशोर शुक्ला मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ2अगस्त26*राजधानी में आरक्षण को लेकर हल्ला बोल।
हाथरस2अगस्त26* जैन ज्वैलर्स की भव्य ‘प्रियदर्शनी’ प्रदर्शनी | महिला उद्यमियों को मिला सम्मान, उमड़ी ग्राहकों की भीड़
नई दिल्ली2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*