पंजाब सोमवार, 01 अप्रैल 2024* बेटी ने करवाई थी लवमैरिज, परिजनों ने लडक़ी का किया अपहृण, प्रेमी के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
-पुलिस रिमांड के बाद पिता व मामा को जेल भेजा
अबोहर, 01 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, एएसआई कुलविन्द्र सिंह अन्य ुपलिस पार्टी ने लडकी व उसके साथ रहने वाले सोनू को मारपीट करने व अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने लडकी के पिता सुरेन्द्र सिंह व मामा कुलदीप सिंह को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा।
गौरतलब है कि पुलिस ने लडकी अनिता रानी के अदालत में 164 के ब्यान करवाये थे और लडक़ी को उसके ससुराल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने अनिता रानी वासी अजीत नगर के ब्यानों के आधार पर उसको अपहरण करने के आरोप में मुकदमा नं 51, 28-3-24 भादस की धारा 365-323-506-148-149 के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: 3 पुलिस पार्टी, लडक़ी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रामपुर25जुलाई26*बच्चों को शिक्षा से वंचित करनें के मंसूबे बुन रही सरकार :अरविंद यादव*
हल्द्वानी25जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किया
वाराणसी25जुलाई26*श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ,