पंजाब सोमवार, 01 अप्रैल 2024* 100 लीटर शराब सहित दो काबू, जेल भेजे
अबोहर, 01 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी प्रगट सिंह, एएसआई लेखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने दो व्यक्तियों को 100 बोतल अवैध शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंगत सिंह उर्फ मंगी पुत्र गुरनाम सिंह, हरजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र मुंशा सिंह वासी तूतवाला के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया गया। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फोटो:4, आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 26*लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार कर रहे लखीमपुर खीरी जिले के नागरिकों के लिए अच्छी खबर
जालौन 28 अक्टूबर 26*राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 17 एमबीबीएस छात्र 3 महीने के लिए निलंबित,
लखनऊ28 अक्टूबर 26*यूपी के स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा कराने पर जोर।*