बाराबंकी 31 मार्च 24*यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाता ई रिक्शा चालक
– जान जोखिम में डालकर रिक्शे पर लटक रहे सवारी
मसौली-बाराबंकी। बाराबंकी रामनगर हाईवे पर ई-रिक्शा चालक खुलेआम यातायात नियमों को ताख पर रखकर फर्राटा भरते देखे जा सकते है। यह सबकुछ देखकर परिवहन विभाग भी अंजान बना हुआ है। हालात यह है कि ई-रिक्शा गांव एवं चौराहा रुटों पर चलने के बजाए बाराबंकी रामनगर हाईवे पर यात्रियों एवं भाड़े से लादे ई-रिक्शा किसी भी समय देखें जा सकतें है। हालांकि कुछ माह पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने हाइवे पर ई-रिक्शा का चलना प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन का मनाना है कि ई-रिक्शा पर यात्रा करना सुरक्षित नही है। लेकिन ई रिक्शा चालक वाहनों में ठूंस-ठूंस कर यात्रियों को बैठाते है। फिर बाराबंकी रामनगर हाईवे पर दौड़ लगाते रहते है। साथ ही मनचाहा किराए की भी वासूली करते थे। इनपर प्रशासन की सख्ती का असर कुछ दिन ही देखने को मिला। फिर से ई-रिक्शा सवारियां को बैठते है और वाहन के बाहर खड़े करके फार्राटा भरते देखे जा सकते है। हालांकि परिवाहन विभाग के जिम्मेदारों के द्वारा जांच पड़ताल भी समय समय पर की जाती है लेकिन कोई असर नही दिखाई देता है। कुछ भी हो लेकिन ई-रिक्शा सवारियों एवं सामग्री को ढोने में मानक की धज्जियां उड़ाते दिखाई देते है।जिस कारण कभी भी किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। लेकिन जिम्मेदार मूक दशक बने हुए है।

More Stories
नई दिल्ली31जुलाई26*युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं!
नई दिल्ली31जुलाई26*युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम! 🎯📚
जयपुर31जुलाई26*एक ऐसे अधिकारी जो IPS (IG) रैंक से कल सेवानिवृत हो रहे हैं*