बाराबंकी 31 मार्च 24*6 माह के लिए जिलाबदर किए गए दो पेशेवर अपराधी
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा पुलिस ने रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर गुंडा एक्ट के दो अभियुक्तों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जिले में गुण्डा व पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिए है। जिस देखते हुए पुलिस गुण्डा व पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर डीएम सत्येंद्र कुमार के आदेश पर जिला बदर की कार्यवाही कर रही है। रविवार को थाना लोनी कटरा पुलिस ने दो अभियुक्त आशुतोष उर्फ आशू पुत्र प्रमोद कुमार शुक्ला व शिवबहादुर पुत्र गुरू प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम बेडौरा को 06 माह के लिए जिला बदर कर दिया।

More Stories
बांदा10अप्रैल 26*पूर्वस्थान में शराब ठेका परिवर्तन की डीएम से गुहार **
लखनऊ 10 अप्रैल 26*यूपी में अंतिम मतदाता सूची जारी, 13.39 करोड़ से ज्यादा वोटर: CEO नवदीप रिणवा
मथुरा 10 अप्रैल 26 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “MISSION SHAKTI” फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*