कानपुर नगर30मार्च24*पनकी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान,कई के कटे चालान।
कानपुर नगर से महेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पनकी थाना क्षेत्र में वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार जांच की जा रही इसी क्रम में पनकी मंदिर चौकी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में आज पंचमुखी हनुमान मंदिर तिराहा के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। बगैर हेलमेट व तीन सवारी वाहन चालको के वाहनों का ऑनलाइन चालान काटे गए पुलिस की चेकिंग से वाहन सवारों मे हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक दूर से ही चेकिंग देखकर रफू चक्कर हो गए। वहीं महिला उप निरीक्षक सुरभि द्वारा बिना हेलमेट पहने स्कूटी सवार महिला चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनकर चलने को प्रेरित किया गया साथ ही दो सवारी ही लेकर चलने की हिदायत दी गई
चौकी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अन्य कई जगहों पर चेकिंग कराकर गंगा मेला के अवसर पर क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया है। बिना हेलमेट वाहन चलाना जानलेवा साबित होता है। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना पर विराम लगना संभव है वाहन चेकिंग अभियान टीम में प्रमुख रूप से चौकी प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी उप निरीक्षक अवनीश कुमार , शैलेंद्र राजौरिया , अंकित मिश्रा , अनुज तिवारी , प्रभात मिश्रा, के साथ महिला उप निरीक्षक सुरभि के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*