कौशाम्बी24मार्च24*एकता और भाईचारे का संदेश देती है होली–सीडीओ*
*वृद्ध जन आश्रम में बुजुर्गों के साथ मुख्य विकास अधिकारी ने मनाई होली*
*कौशाम्बी* मुख्य विकास अधिकारी ने वृद्ध जन आश्रम में बुजुर्गों के साथ होली का त्योहार मनाया है इस मौके पर उन्होंने कहा कि होली का पर्व भाईचारे और आपसी प्रेम का प्रतीक है लोग प्रेम पूर्वक इस पर्व को मनाएं होली के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अपने परिवार के साथ वृद्ध जन आश्रम ओसा पहुँचे उन्होंने बुजुर्गों को वस्त्र एवं मिष्ठान खिलाकर होली का पर्व मनाया अपने बीच होली के पर्व पर मुख्य विकास अधिकारी को पा कर वृद्ध जन आश्रम के बुजुर्गों में प्रसन्नता दिखाई पड़ रही थी वृद्ध जन आश्रम प्रबंधक आलोक राय ने मुख्य विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया एक दूसरे को सभी लोगों ने आपस में अबीर गुलाल लगाकर सौहार्दपूर्ण होली का त्योहार मनाने का संकल्प भी किया इस मौके पर देशराज ,रामगुलाम ,दिलीप कुमार, सुंदर ,राजकली,सुंदरिया सहित तमाम बुजुर्ग मौजूद रहे

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*