कौशाम्बी24मार्च24*203 लीटर शराब मय उपकरण 3 आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा न्यायालय*
*शराब कारोबारियों पर अझुवा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
*अझुवा कौशांबी* जनपद कौशांबी में अवैध शराब निष्कर्ष व परिवहन के विरुद्ध अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा के कुशल पर्यवेक्षण एवं सैनी कोतवाल जे के शर्मा द्वारा गठित टीम के द्वारा अझुवा चौकी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है चौकी पुलिस क्षेत्र की देखभाल, वांछित अपराधी तलाश, संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग अभियान व अवैध शराब परिवहन व निष्कर्ष के संबंध में गस्त कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर सैनी कोतवाली के ग्राम सभा शाखा में अवैध शराब परिवहन व निष्कर्षड़ की सूचना मिली। मौके पर उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य मय हमराहियों छापा मारा जहां पर सुनीता देवी पत्नी गुन्नू उम्र 30 वर्ष ,मोनू पुत्र बल्लू उम्र 32 वर्ष मंझे पुत्र बचान उम्र 21 वर्ष को रंगे हाथ पकड़ लिए हैं ।
आरोपियों के पास 6 डिब्बों में 203 लीटर अपमिश्रित महुआ शराब,शराब बनाने के उपकरण व एक डिब्बा में यूरिया लगभग 4.50 किलो, करीब 5 कुंतल लहन बरामद किया है मौके पर शराब लहन को नष्ट किया गया पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त गण को रिमांड हेतु न्यायालय भेज दिया इस अभियान में कांस्टेबल रजनीश कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार ,कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा, कांस्टेबल राजवीर ,कांस्टेबल सूर्य प्रकाश, कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल शुभम कुमार ,महिला कांस्टेबल वैशाली तिवारी की महती भूमिका रही है।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*