जयपुर23मार्च24*दौसा आधी रात को तेज धमाके के साथ लगी भीषण आग, रोते-चिल्लाते रहे लोग, आधा दर्जन हुए बेघर*
*जयपुर:* दौसा के उपखंड की ग्राम पंचायत खानवास के गांव झुपडिया में देर रात अचानक आधा दर्जन छप्परपोश में भीषण आग के लगने से 96 हजार की नकदी सहित घरेलू सामान के साथ एक बाइक जल कर राख हो गई। सूचना पर लवाण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका और एक के बाद एक घर आग के हवाले होते रहें और आग ने सब कुछ जलाकर बेघर कर दिया।
*पीड़ित परिवार तीन भाईयों के घर में आग लगने से अब तन का कपड़ा ही शेष बचा है:*
कैलाश, राजेश और शंकर ने बताया की वे रात को खेतों से आकर अपने कच्चे घर में सो रहे थें, पास ही दूसरे कच्चे घर में आग की लपटे होने से वहां रखी बाइक की टंकी के फूटने से तेज धमाका हुआ तो परिजनों की आंख खुली और अपने बच्चों सहित घर से बाहर निकले तेज आवाज सुनकर पास ही लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने के लिए पानी के टैंकर से मोटर चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। ग्रामीणों ने पशुओं को खोलकर बाहर निकाला और घरेलू सामान को भी बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाए।
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन