पंजाब सोमवार, 16 मार्च 2024* 3-50 किलो अफीम आरोपी कुलदीप सिंह पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा, जांच के बाद एक आरोपी को मुकदमे में शामिल किया, जल्द करेंगे गिरफ्तार
अबोहर, 18 मार्च (शर्मा/सोनू): थाना बोदीवाला के प्रभारी जजपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने साढ़े 3 किलो अफीम आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र देसा सिंह वासी चक्क ज्वाला रोड डीएम कालोनी हनुमानगढ़ राजस्थान को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी का नाम शामिल किया गया है जिसे जल्द काबू किया जायेगा। जानकारी अनुसार थाना बोदीवाला खुईखेड़ा के प्रभारी जजपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी निकट बिजलीघर खुईखेड़ा जा रहे थे कि एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो साढ़े 3 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र देसा सिंह वासी चक्क ज्वाला रोड डीएम कालोनी हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं.16, 14.3.24, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया। आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ की गई। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6 , पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*