कौशाम्बी17मार्च24*हादसे में कार सवार आधा दर्जन घायल*
*तेज रफ्तार लग्जरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी*
*भरवारी कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा तेज रफ्तार लग्जरी कार रोड डाइवर्जन के चलते अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टक्कर लगते हुए दूसरे डिवाइडर पर चढ़ गई,हादसे में कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हुए है।गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो जाता।
जानकारी के मुताबिक रविवार को मंझनपुर की तरफ से आ रही एक तेजरफ्तार कार नम्बर UP 73 AC 0517 कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला के पास रोड डाइवर्जन के चलते अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए दूसरे डिवाइडर पर चढ़ गई,हादसे में कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए,हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भेजा और जांच में जुट गई।

More Stories
अयोध्या1अगस्त26*शोकाकुल परिवार से मिले विधायक रामचंद्र यादव, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
दिल्ली 1अगस्त26*जैम्सिन लंबोरिया ने दिलाया भारत को बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड….
अयोध्या1अगस्त26*कलार्थ जीवंत वाटिका, मैं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया