February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्जापुर16मार्च24*चुनाव के दृष्टिगत डीएम व एसएसपी ने जिलाधिकारी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

मिर्जापुर16मार्च24*चुनाव के दृष्टिगत डीएम व एसएसपी ने जिलाधिकारी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

मिर्जापुर से बसन्त कुमार गुप्ता की रिर्पोट यूपी आजतक

 

मिर्जापुर16मार्च24*चुनाव के दृष्टिगत डीएम व एसएसपी ने जिलाधिकारी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

*लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा जिलाधिकारी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया*

मिर्जापुर। आज देर शाम जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा जिलाधिकारी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए किसी भी प्रकार का राजनैतिक कार्यक्रम बिना अनुमति के नहीं किया जाएगा। आचार संहिता के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक विधानसभा में 3 एफ एस टी प्रत्येक आठ घंटे के लिए जनपद में कुल 45 टीम सक्रिय कर दिया गया है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जनपद के लोकसभा क्षेत्र में कुल जनसंख्या तीस लाख उन्हत्तर हजार सत्तासी लोग हैं जिनमे कुल मतदाता अठारह लाख सत्तानबे हजार आठ सौ पांच हैं। इनमे पुरुष मतदाता नौ लाख चौरानबे हजार पांच सौ छियालिस, महिला मतदाता नौ लाख तीन हजार एक सौ चौवन एवं अन्य मतदाता एक सौ पांच मातादाओं के लिए कुल 1352 पोलिंग सेन्टर पर कुल 2143 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा बताया गया की लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत गुण्डा अधिनियम में कुल 65 चलानी रिपोर्ट प्रेषित की गई है तथा 89 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। इन अपराधियों में जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर 2 के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम में कार्यवाही किया गया है।
उन्होंने बताया की इसके साथ ही साथ जो लड़ाई झगड़ा करने वाले लोग है या जमीन संबंधित मामलों में कहा झगड़ा हो सके ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही किया जा रहा है। साथ ही साथ आचार संहिता लागू होने पर राजनैतिक पोस्टर बैनर को हटाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में नशे के विरुद्ध कार्यवाही लगातार किया जा रहा है और नशे में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बक्शा नही जाएगा।

Taza Khabar