बाराबंकी15मार्च24*संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ सड़क किनारे महिला का शव
बाराबंकी। थाना कुर्सी अंतर्गत एक 35 वर्षीय महिला का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान हेतु घंटों पसीना बहाया। लेकिन सफलता हाथ न लगने पर पुलिस ने मृतका का पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां तीन दिनों के लिए मृतका का शव को पहचान हेतु रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक 135 वर्षीय महिला का थाना कुर्सी के ग्राम गंगोली में किसान पथ बीकेटी की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में राहगीरों द्वारा देखा गया। जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान हेतु आसपास के क्षेत्र,सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म पर सघन अभियान चलाया। लेकिन कोई सफलता हाथ न लगने पर पुलिस ने मृतका का पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जहां मृतका का व पहचान हेतु 72 घंटे के लिए रखा जाएगा।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*