बाराबंकी15मार्च24*विद्युत फीडर में आयी खराबी से 11 घंटे आपूर्ति रही ठप
मसौली-बाराबंकी। विद्युत उपकेन्द्र मसौली के फीडर मे आयी यांत्रिक खराबी के चलते आधा दर्जन से अधिक गांवो की बिजली गुल रही। शुक्रवार करीब 11 बजे आपूर्ति चालु सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात्रि करीब 12 बजे अचानक मसौली फीडर की एक ट्राली में आयी यांत्रिकी खराबी से फीडर से संचालित होने वाली विद्युत आपूर्ति ठप गई। उपभोक्ताओं ने सरकारी नम्बर पर फोन मिलकर बिजली कटौती की जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नही मिल सका। जिसके बाद उच्चाधिकारियो को दी गयी सूचना पर शुक्रवार की सुबह फीडर की मरम्मत शुरू हुई।जो काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार को 11 बजे सही हो सकी। इस दौरान मसौली फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवो को करीब 11 घण्टे बाद बिजली मिळ पायी। बिजली न मिलने से रोजादारों को शुक्रवार को शहरी के दौरान दिक्कत हुई।
More Stories
अयोध्या 21 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 21 सितंबर 26*पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने एसीपी बिल्हौर कार्यालय का किया निरीक्षण
रायगड 21 सितंबर 26*खोपोली शिळफाटा येथे संशयास्पद रिक्षेचा पाठलाग; चोरीच्या रिक्षेचा पोलिसांनी लावला छडा