अब्दुल जब्बार
अयोध्या15मार्च24*हामिद अली उ0 मा0 विद्यालय में सोसायटी ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
निबन्ध व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को किया गया पुरस्कृत
भेलसर(अयोध्या)शिक्षा क्षेत्र रुदौली के हामिद अली उच्चतर मध्यमिक विद्यालय रूदौली में शुभांकर सोसाइटी व मद्य निषेध विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नशा विनाश का कारण है पर निबंध प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें चयनित छात्र छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माण्डवी लोधी,शालिनी द्वितीय,स्मृति तृतीय,मनीषा लोधी कक्षा 11 को चतुर्थ व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाईबा जैनब को द्धितीय,अल्फिया मलिक कक्षा 8 को तृतीय व खुशबू लोधी व इकरा खान कक्षा 7 को चतुर्थ स्थान देकर सम्मानित किया गया।जिला मद्य निषेध अधिकारी सन्जना सिंह ने बच्चो को नशा न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहम्मद हरून ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रधानाध्यापक अकबर अली ने कहा कि शुभांकर वेल्फेयर सोसायटी द्दारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाकर वर्तमान पीढ़ी को बचाने का कार्य किया है इसके लिए सोसाइटी का शुक्रिया अदा करते हैं।उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को देखता हूं जो नशे की लत से बुरी तरह से जकड़े हुए हैं।सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने कहा हमे स्वयं को नशे से दूर रहने के साथ -साथ परिवार के लोगो को भी नशे से दूर रखना होगा।तब हम एक अच्छे परिवर का निर्माण कर पाएंगे।इस अवसर पर सोसाइटी के प्रबंधक रमेश कुमार यादव,सदस्य अमर बहादुर,अयान अनवर,कालेज के प्रधानाचार्य साजिद अली व विद्यालय परिवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*