पंजाब09सितम्बर*घर में घुस कर महिला के कपड़े फाडऩे व सोने की चैन छीनने वाला आरोपी सुधीर काबू, जेल भेजा
अबोहर, 9 सितंबर (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह, सीडफार्म चौकी के प्रभारी बलदेव सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गुरूकृपा निवासी महिला प्रवीण कौर पत्नी गुरमेल सिंह वासी गली नं. 6 गुरूकृपा कालोनी के घर में घुस कपड़े फाडऩे, मारपीट करने व सोने की चैन छीनने वाले सुधीर कुमार पुत्र मुख्तयार सिंह वासी गुरूकृपा कालोनी गली नं. 9-10 अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश जारी किये। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने प्रवीण कौर पत्नी गुरमेल सिंह के बयानों के आधार पर उसके घर में घुसकर मारपीट करने, कपड़े फाडऩे व सोने की चैन छीनने के आरोप में मुकदमा नं. 201, 7.09.21 भांदस की धारा 452, 354, 379बी, 506, 323, 34 आईपीसी के तहत सुधीर कुमार पुत्र मुख्तयार सिंह, सुुनील कुमार पुत्र मुख्तयार सिंह, दीपा पुत्र अवतार सिंह, गौरा पुत्र अवतार सिंह वासी गली नं. 10 गुरूकृपा कालोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की थी। बाकी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अनूपपुर 6 अप्रैल 26*भाजपा ने किया नवीन जिला कार्यालय भवन की भूमि पूजन,अनूपपुर चचाई रोड पर बनेगा भव्य कार्यालय*
नोयडा 6 अप्रैल 26*नमाज पढ़ते समय UP16BZ 7443 मोटरसाइकिल चोरी हो गयी
पूर्णिया बिहार 6 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पुलिस की बर्बरता: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की