पूर्णिया बिहार 24 जनवरी 26*नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया भट्ठा बाजार, रामकृष्ण मिशन स्थित नेताजी चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर राम कृष्ण मठ के स्वामी जितेन्द्रानंद जी महाराज द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहराया गया।
श्री जितेन्द्रानंद जी ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी के जीवन और वैचारिक विकास में स्वामी विवेकानंद का गहरा प्रभाव था और वे स्वामी विवेकानंद को अपना आध्यात्मिक गुरु मानते थे। उन्होंने कहा कि विवेकानंद की निर्भीकता और राष्ट्रवाद शिक्षाओं ने नेताजी को भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने की प्रेरणा दी और विवेकानंद के संदेश को अपनाकर उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर दिनकर स्नेही, सुदीप मुखर्जी, निखिल चंद्र दास, ज्ञानेंद्र नाथ मुखर्जी, बुलाई भट्टाचार्जी, ए के बोस, गौतम भौमिक, अजय कुमार सिंह, डॉ अमित भट्टाचार्जी, कन्हाई लाल मुखर्जी, राजेंद्र नाथ मुखर्जी, सुमित प्रकाश, सिविल सोसाइटी के दिलीप चौधरी, ए के चांद, अरविंद कुमार झा, चंदन कुमार दास, मुकेश कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नेताजी के जीवन और कार्यों पर चर्चा की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
*भागलपुर बिहार 14/06/26भागलपुर में प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा का जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने किया भव्य स्वागत*
*भागलपुर बिहार 14/06/26*सनोखर थाना अन्तर्गत 133.125 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
महोबा14जून26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन