पंजाब09सितम्बर*शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाने वाला प्रेमी काबू
अबोहर, 9 सितंबर (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, सबइंस्पैक्टर इंद्रप्रीत कौर व अन्य पुलिस पार्टी ने शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की खुशप्रीत कौर को भगाने वाले पवन सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी अजीत नगर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों को आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया जायेगा। लड़की के 164 के बयान अदालत में करवाये जायेंगे। आरोपी लड़के पवन कुमार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। लड़की की मेडीकल रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ौतरी की जा सकती है। मिली जानकारी अनुसार लड़की के पिता तरसेम सिंह पुत्र चंद सिंह वासी अजीत नगर के बयानों के आधार पर उसकी 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में मुकदमा नं. 199, 5.09.2021 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत पवन सिंह पुत्र दर्शन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*