पंजाब 13 मार्च 2024* 1 किलो अफीम आरोपी सुखजिंद्र सिंह को रिमांड के बाद जेल भेजा, पुलिस कर रही है बारीकी से जांच
अबोहर, 13 मार्च (शर्मा/सोनू): सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने एक किलो अफीम सहित पकड़े गए आरोपी सुखविंद्र सिंह पुत्र कुलविंद्र सिंह वासी कुंडल को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने हनुमानगढ़ रोड निकट डेरा राधा स्वामी सुखविंद्र सिंह पुत्र कुलविंद्र सिंह वासी कुंडल से 1 किलो अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी सुखविंद्र सिंह के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया था।
एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त व नाकाबंदी जारी है। उन्होंने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*8.15 ग्राम ब्राउन शुगर एवं नगद 8,650 रु/- के साथ सात अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर 22 अप्रैल 26**सौर मेला का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन*
लखनऊ २२ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*