पंजाब 11 मार्च 2024* अधूरे अबोहर बस स्टैंड में अधूरा बाथरूम, लोग परेशान
महिलाओं को आ रही परेशानी
अबोहर, 11 मार्च (शर्मा/सोनू): अबोहर के अधूरे पड़े बस स्टैंड में बाथरूम का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं किया गया जिससे पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जल्दबाजी में अबोहर के अधूरे बने बस स्टैंड में बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था जिसके बाद इसमें चल रहे काम लगभग रूक गए हैं। यहां तक कि बस स्टैंड में मूलभूत सुविधा बाथरूम का भी निर्माण नहीं किया गया है जिसके कारण बस स्टैंड में आने वाली महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां पीने के लिए पानी का भी पूरा प्रबंध नहीं है। प्रशासन को चाहिए कि अबोहर के बस स्टैंड में अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाये।
फोटो:6 अबोहर बस स्टैंड में अधूरा पड़ा बाथरूम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ17जून26*दम्पति शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन, स्थानांतरण नीति में संशोधन की मांग।
रोहतास17जून26*विवाह पंजीकरण आज की आवश्यकता : काजी- ए- शरियत* डेहरी/ रोहतास से संवाददाता मोहम्मद
नैनीताल17जून26*लालकुआँ पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: 54 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ बिन्दुखत्ता का तस्कर गिरफ्तार