पंजाब 11 मार्च 2024* सीआईए स्टाफ पुलिस ने 1 किलो अफीम सहित सुखजिंद्र सिंह को काबू किया, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 11 मार्च (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने हनुमानगढ़ रोड निकट डेरा राधा स्वामी सुखविंद्र सिंह पुत्र कुलविंद्र सिंह वासी कुंडल से 1 किलो अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी सुखविंद्र सिंह के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त व नाकाबंदी जारी है। आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ कर अगली कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।
फोटो: 3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन