पंजाब 11 मार्च 2024* नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी प्रिंस व उसको पनाह देने वाला गगना काबू
-लडक़ी की मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर 376 व 6 पोस्को एक्ट की बढ़ौतरी की गई
अबोहर, 11 मार्च (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी मनविंद्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में प्रिंस पुत्र विक्रम वासी राजीव नगर व उसे पनाह देने वाले आरोपी इंद्राज उर्फ गगना पुत्र हंसराज वासी किशनपुरा, तहसील सगरिया जिला हनुमानगढ़ को को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने लडक़ी का मेडीकल करवाया। मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 376 व 6 पोस्को एक्ट, 212 आईपीसी के तहत धारा में बढ़ौतरी की गई। लडक़ी के 164 के बयान अदालत में करवाए गए। नगर थाना 2 की पुलिस ने लडक़ी की माता राजरानी के बयानों पर मुकदमा नं.4, 9.01.24 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने लडक़ी को बरामद किया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी व बरामद लडक़ी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन