अयोध्या11मार्च24*सरयू नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#अयोध्या।
======= सरयू नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। 6 युवक नदी में स्नान करने के लिए उतरे थे। उनमें से जब एक युवक कुछ डूबने लगा तो उसकी जान बचाने में एक के बाद एक तीन युवक डूब गए। डूब कर मरने वाले ये तीनों युवक कानपुर के हैं। इनके नाम प्रियांशु सिंह, हर्षित अवस्थी और रवि मिश्रा है। 6 दोस्त कानपुर से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने आए थे। सभी साथी शनिवार की शाम अयोध्या पहुँचे थे। ये सभी नाका स्थित एक धर्मशाला में रुके थे। सुबह सभी स्नान करने आये थे। स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन करने की योजना थी। बचे हुए तीन दोस्तों ने बताया कि रवि सबसे पहले डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में हर्षित व प्रियांशु भी डूब गए। घटना की सूचना पर 10 मिनट के भीतर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जल पुलिस पहुंच गयी थी। 30 मिनट तक चले अभियान में तीनों डूबे युवकों के शवों बरामद कर लिया गया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ23अप्रैल26*: हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन।
गोरखपुर23अप्रैल2026*विशेष टीम गठित कर हो जमीनी विवादों का निस्तारण : मुख्यमंत्री*
लखनऊ23अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*