मथुरा10मार्च24*ठा. बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब*
वृंदावन। होली के मौके पर धर्म नगरी वृंदावन में आने वाले देश विदेश के श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और रविवार को तो अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी एवं ठा. राधाबल्लभ जी मंदिर की गलियों एवं आसपास के क्षेत्र समेत सभी प्रमुख मार्गो पर सुबह से ही शुरू हुआ श्रद्धालुओं की भीड़ का रैला दिन भर चलता रहा। इतना ही नहीं मंदिर के आंतरिक और बाहरी परिसर में तो भीड़ का आलम यह था कि प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन द्वारा होली पर्व पर उमड़ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर की गई सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। भारी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की आदि के कारण श्रद्धालुओं विशेषकर वृद्धजन, महिला एवं बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके चलते काफी श्रद्धालु मंदिर के अंदर जाने की हिम्मत तक नहींu जुटा सके और भीड़ के बीच से बाहर निकलकर राहत की सांस ली। वहीं पूरे नगर में भीषण जाम लगा रहा।
मथुरा से संवाददाता विजेंद्र सैनी यूपी आजतक मथुरा की रिपोर्ट

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*