वाराणसी10मार्च24*भाजपा सत्ता में आयी तो संविधान में बदलाव होना निश्चित-अतहर जमाल लारी।
आज फिर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा छह बार के सांसद और एक बार के मंत्री रहे अनंत कुमार हेगड़े ने संविधान बदलने की बात कही है और जनता से अपील की है कि इस बार 2024 लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 400 से ऊपर सीटों से जिताऊ तभी सरकार संविधान में बदलाव कर सकती है और संविधान में बदलाव लाना उसको बदलना बहुत जरूरी है आज भारतीय जनता पार्टी की नियत साफ हो गई इसके पहले भी संविधान बदलने की कई बार बातें हो चुकी हैं आज हम दलितों पिछड़ों आदिवासियों किसानों अल्पसंख्यकों गरीबों को आगाह करना चाहते हैं कि अगर आपने कहीं से भी भाजपा को वोट देकर के सरकार बनाने का काम किया तो मान लीजिए कि संविधान में संशोधन हो जाएगा और जो भी आपको हक मिला है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की बनाई हुई संविधान को यह सरकार सत्ता में आते ही बदल देगी और आपके सारे अधिकार रिजर्वेशन से लेकर के उन तमाम आजादी को छीन लिया जाएगा इसलिए इस बात को समझने की जरूरत है नहीं तो फिर इस देश में मनुस्मृति लागू हो जाएगी और आपकी तमाम अधिकार छीन लिए जाएंगे आज धीरे-धीरे हर चीज साफ हो रहा है इसलिए मेरे भाइयों इस साजिश को समझने की कोशिश करो और आने वाले दिनों में इस सरकार को उखाड़ फेंको नहीं तो फिर संविधान नहीं रहेगा तो आपका वजूद नहीं रहेगा आपको नौकरी मिलेगी ना रिजर्वेशन मिलेगा ना आपको आपका हक मिलेगा यह बहुत बड़ी साजिश हो रही इस देश में आज फिर अनंत।हेगड़े जी बयान आया है इसलिए कसम खा लो जब तक जिंदगी रहेगी हम किसी भी कीमत पर संविधान में कहीं भी कोई भी बदलाव नहीं होने देंगे और इसके लिए जरूरत पड़ेगी तो हम अपनी कुर्बानी भी देने के लिए तैयार रहेंगे इसलिए इस सरकार को बदलना जरूरी है नहीं तो फिर आपका वजूद खतरे में पड़ जाएगाऔर संविधान बदल दिया जाएगा इस लिए एक हो जाओ
अगर हमारी बात समझ में आ रही है तो इसको आगे तक पहुंचाओ ताकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तक हमारी बात पहुंचे इसको ज्यादा से ज्यादा आप शेयर करें यही आपसे गुजारिश है और इस संविधान बचाने की लड़ाई के लिए आप अभी से कमर कस लें जब तक सांस में सांस रहेगी हम संविधान को बचाने के लिए लड़ेंगे इस बात की प्रतिज्ञा लेनी है संविधान जिंदाबाद लोकतंत्र जिंदाबाद आपसी भाईचारा जिंदाबाद
अतहर जमाल लारी समाजवादी पार्टी वाराणसी उत्तर प्रदेश
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन