दिल्ली10मार्च24*दिल्ली बनीं दल दलदल गोलियों की तड़तडाहट से गूंज उठा सीलमपुर.. युवक का मर्डर.. साथी की हालत गंभीर*
*देश की राजधानी दिल्ली शनिवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा।उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में अरबाज़ नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि एक अन्य शख्स इस हमले में घायल है। पुलिस ने बताया कि दो युवकों पर यह हमला रात 8.45 बजे हुआ। अरबाज और आबिद को कई गोलियां लगीं थी। @DelhiPolice ने बताया दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 24 साल के अरबाज को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आबिद को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. अज्ञात बदमाशों ने हाथ, सीने, चेहरे और पेट में गोलियां मारी और मौके से फरार हो गए पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्वी) जॉय टिर्की ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने कहा, ‘मृतक अरबाज आपराधिक मामलों में शामिल था, घायल आबिद के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.’ अधिकारी ने कहा कि शूटरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है और जो इनपुट मिले हैं उनकी जांच की जा रही है।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*